लफड़ा झाला - Lafda Zala (Ajay Gogavale, Jhund)

Movie/Album: झुंड (2022)
Music By: अजय-अतुल
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: अजय गोगावाले

भिड़े कोई हमसे अगर
खड़े खड़े वही गाड़ दें
छोड़े नहीं कुछ भी कसर
पूरा हुलिया बिगाड़ दें
करे नहीं बोल बच्चन
खाली पीली नहीं भौंकते
सटके जो अपना मगज
हम कस के दहाड़ दें
किया जिसने भी हमसे झगड़ा
हे झगड़ा रे
आ के जो भी सामने से अकड़ा
सीधा गिरेबान उसका पकड़ा
हे पकड़ा रे
तोड़ा फिर हाथ पैर जबड़ा
है लफड़ा झाला वकड़ा टिकड़ा
वकड़ा टिकड़ा वकड़ा टिकड़ा
लफड़ा झाला वकड़ा टिकड़ा
वकड़ा टिकड़ा वकड़ा टिकड़ा

जहाँ जहाँ धूम-धाम
वहाँ वहाँ घूम-घाम के
आ गए, आ गए, आ गए
बड़ा बड़ा घाव वाव
वड़ा वड़ा पाव जान के
खा गए, खा गए, खा गए
लेना देना अपना क्या है
तड़क-भड़क बंगलों से
अपना तो सड़क आशियाना है
और फुटपाथ मस्त नर्म नर्म तकिया है
खुला आसमान शामियाना है
हमें दुनिया जहां ने रगड़ा
बड़ा रगड़ा रे
किया इस दिल पे वार तगड़ा
गली फटकार खाके अपनी ये हड्डियाँ
बनी लोखंड और लकड़ा
है लफड़ा झाला...

हे मारी वारी जेब वेब लगी कभी यार
लॉटरी लॉटरी लॉटरी लॉटरी
कभी गए जेल वेल कभी कभी काल
कोठरी कोठरी कोठरी कोठरी
हमें नहीं फरक वरक पड़ता यार गुठली से
अपुन को सिर्फ आम खाना है
दिया विया कुछ नहीं है
इसने सिर्फ छीना है
दुनिया का गेम तो बजाना है
बुरे हालात ने है जकड़ा
हमें जकड़ा रे
कभी रोते नहीं है दुखड़ा
भरा सीने में दर्द
फिर भी हर हाल में
मिले हँसता झक्कास मुखड़ा
है लफड़ा झाला...

from Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल https://hindilyricspratik.blogspot.com/2026/04/lafda-zala-ajay-gogavale-jhund.html
Previous Post Next Post

Contact Form