श्याम तेरी बंसी पुकारे - Shyam Teri Bansi Pukare (Aarti Mukherjee, Jaspal Singh, Geet Gata Chal)

Movie/Album: गीता गाता चल (1975)
Music By: रविन्द्र जैन
Lyrics By: रविन्द्र जैन
Performed By: आरती मुखर्जी, जसपाल सिंह

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम
साँवरे की बंसी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वो तो, मीरा का भी श्याम

जमुना की लहरें बंसीवट की छैयाँ
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम
लोग करे मीरा को...

कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए
जिसके मन भाए, वो उसी के गुन गाए
कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम
राधा का भी श्याम...



from Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल https://hindilyricspratik.blogspot.com/2026/10/shyam-teri-bansi-ravindra-jain-aarti-jaspal.html
Previous Post Next Post

Contact Form