आज़ादी - Azadi (Heeramandi)

Movie/Album: हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार (2024)
Music By: संजय लीला भंसाली
Lyrics By: ए.एम.तुराज़
Performed By: अदिति पॉल, अदिति प्रभुदेसाई, अर्चना गोरे, आरोही, दीप्ति रेगे, प्रगति जोशी, तरन्नुम मलिक जैन, बरनाली चट्टोपाध्याय

हमें देखनी है आज़ादी
हर हाल में हमें देखनी है
हमें देखनी है आज़ादी

मिट जाएगा नाम इस ज़ुल्मत का
लहराएगा परचम मोहब्बत का
शहरों-शहरों गाँव-गाँव में
हमें इश्क़-ए-आबादी देखनी है
हमें सुबह-ए-आज़ादी देखनी है
हमें देखनी है आज़ादी...

सब ताज पड़े बेसुध होंगे
हम अपने हाक़िम ख़ुद होंगे
भारत माँ की अज़मत को हमें
बनते शहज़ादी देखनी है
हमें सुबह-ए-आज़ादी देखनी है
हमें देखनी है आज़ादी...

from Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल https://hindilyricspratik.blogspot.com/2026/05/azadi-heeramandi.html
Previous Post Next Post

Contact Form