मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लिस्ट, विशेषताएं एवं लाभ

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 | mukhymantri kanyadan Yojana | mukhymantri kanyadan scheme | kanyadan policy scheme 2022 के दस्तावेज | मुख्यमंत्री विवाह सहायता योजना | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना form Rajasthan | registration | mukhymantri kanyadan Yojana Rajasthan | मुख्यमंत्री कन्या विवाह प्रोत्साहन सहायता योजना | कन्या विवाह योजना | पात्रता

नमस्कार दोस्तों, भारत में गरीब परिवारों की लड़कियों को शादी करने के लिए अनेक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विभिन्न सरकारों द्वारा ऐसी समस्याओं को खत्म करने के लिए समय-समय पर अनेक कल्याणकारी सामाजिक योजनाओं को चलाया जाता है। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की विस्तृत जानकारी जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्या है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट क्या है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन कैसे करें, कन्यादान योजना में कितनी राशि दी जाती है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कब शुरू की गई है इत्यादि के लिए हमारे इस आर्टिकल को एकाग्रता के साथ अवश्य पढ़ें। यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना 2022

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022

राजस्थान सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राजस्थान गरीब परिवारों की बेटियों के लिए काफी लाभदायक होगी। ऐसे परिवार जिसमें कमाने वाला कोई नहीं है, विधवा महिलाओं की बेटियां, अनाथ बेटियाँ, आर्थिक दृष्टि से बेहद कमजोर परिवार तथा sc-st और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह पर तथा बीपीएल, अंत्योदय कार्ड , आस्था कार्ड धारक इत्यादि है तो उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के अंतर्गत शादी के लिए अनुदान के रूप में 31000 से लेकर ₹41000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार की केवल दो बेटियों को ही राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना का क्रियान्वयन जिलाधिकारी के निगरानी में किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन भी होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कितने पैसे मिलते हैं तथा लाभ कैसे मिलेगा, यह आगे बताया गया है कृपया इसलिए लेख को आगे पढ़ते रहें। यह भी पढ़ें-राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 मेन हाइलाइट्स


योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022
उद्देश्य बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता देना
लाभार्थी गरीब परिवारों की बेटियां
शुरुआत राजस्थान गवर्नमेंट द्वारा
साल 2022
अनुदान 31000 से 41000 रुपए तक
आयु 18 वर्ष से ऊपर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 का उद्देश्य (Objective)

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों को शादी के लिए अनुदान देकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना रहे तथा किसी पर भी निर्भर ना रहना पड़े तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का अन्य उद्देश्य कन्या के बाल विवाह को भी रोकना है एवं उन्हें आर्थिक सहायता देकर उच्च शिक्षा हेतु भी प्रेरित करना है। जिससे वह शिक्षित बन सके। शिक्षित होकर वह बेटियां समाज तथा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी। यह भी पढ़ें-स्पोर्ट्स पर्सन पेंशन योजना 2022

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की विशेषताएं(subsidy)

कन्यादान योजना 2022 में कितनी राशि दी जाती है यह जानने के लिए आपको नीचे दिए गए पॉइंट को अवश्य पढ़ें।

  • ✅मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से एससी, एसटी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह पर ₹31000 दिए जाते हैं। लेकिन अगर बेटी दसवीं पास हो तो उसे ₹10000 अतिरिक्त तथा बेटी ग्रेजुएट हो तो ₹20000 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस प्रकार कुल ₹41000 की मदद दी जाती है।
  • ✅ इस योजना के सहायता से यदि बेटी शेष वर्गो जैसे बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्ड धारी आदि है तो ₹21000 की आर्थिक मदद मिलती है लेकिन बेटी दसवीं पास है तो ₹10000 तथा ग्रेजुएट है तो ₹20000 अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह मदद दी कुल ₹41000 की होगी
  • ✅ इसी प्रकार गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों, गरीब महिला खिलाड़ियों की स्वयं की विवाह पर 21000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी तथा दसवीं पास होने पर ₹10000 अतिरिक्त तथा ग्रेजुएट होने पर ₹20000 अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

कन्या विवाह के लिए आवश्यक निर्देश

  • ✅मुख्यमंत्री विवाह सहायता योजना के अंतर्गत लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए ।
  • ✅ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा तथा मॉनिटरिंग जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।
  • ✅ इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र जमा करना होगा तथा यह आवेदन शादी के 1 महीने पहले अथवा शादी के 6 महीने बाद कलेक्टर को देना होगा।
  • ✅ आवेदन की स्वीकृति को 15 दिनों के भीतर देना होगा। कलेक्टर सत्यापन स्वयं करेगा। विवाह पंजीकरण भी जमा करना होगा।
  • ✅ यदि आवेदक के पास बीपीएल , आस्था कार्ड, अंतोदय कार्ड है तो उसे इसकी फोटो कॉपी भी साथ में जमा करनी होगी।
  • ✅ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अथवा स्वयं की आय ₹50000 से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए
  • ✅ परिवार में 25 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति कमाने वाला नहीं है तो भी उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के लाभ

  • ✅मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 का लाभ पाकर बेटियों की शादी हो सकेगी जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा।
  • ✅ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त कर बेटियां उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगी तथा गरीब परिवार भी अतिरिक्त लाभ लेने के लिए बेटियों के पढ़ाई पर जोर देंगे।
  • ✅ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 का लाभ प्राप्त कर बेटियां सशक्त, आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनेगी।
  • ✅ इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त होने पर बेटियों की भ्रूण हत्या तथा बाल विवाह रोकने में काफी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 पात्रता (eligibility)

  • लाभार्थी को राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए ।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए ।
  • लाभार्थी अंतोदय कार्ड, आस्था कार्ड धारी, बीपीएल कार्ड धारी तथा sc-st एवं अल्पसंख्यक वर्ग का गरीब होना चाहिए ।
  • आवेदक की परिवारिक आय ₹50000 वार्षिक से कम होनी चाहिए

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (document)

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • बीपीएल तथा अंत्योदय कार्ड
  • आस्था कार्ड तथा राशन कार्ड
  • विधवा पेंशन प्रमाण पत्र (माता का)
  • आय प्रमाण पत्र तथा फोटो
  • बैंक खाता नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 का लाभ कैसे मिलेगा

  • ✅ मुख्यमंत्री विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना form अथवा आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • ✅ इसके लिए आपको राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in जाना होगा। वहां आप अपनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट भी देख सकते हैं।
  • ✅ जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रपत्रों की जांच करने के बाद आपको योजना का लाभ आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की आवेदन प्रक्रिया (online apply)

  • ✅मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का ऑनलाइन आवेदन (registration) करने के लिए आपको राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • ✅ वहां जाकर आपको होमपेज मिलेगा। अब अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, फोटो आदि भरने होंगे तथा डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  • ✅ सभी जानकारी भरने के बाद आपको सम्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपका का आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा

समीक्षा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना का लाभ पाकर बेटियों की शादी आसानी से हो सकेगी तथा वह अपने आगे की पढ़ाई भी पूरी कर सकती हैं। जिससे बेटियां सशक्त, आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनेगी भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा ऊपर रोक लगेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिलेगा।

प्यारे दोस्तों, अगर आपको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो यह योजना अपने दोस्तों के पास अवश्य शेयर करें। जिससे वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें एवं इसी प्रकार के अन्य कल्याणकारी लाभदायक योजनाओं की जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन बटन को अवश्य दबा लें । जिससे आप तक नई योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सके।

यह भी पढ़ें

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना

FAQ-

प्रश्न- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022 क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा।

प्रश्न- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कितनी राशि दी जाती है?

उत्तर – इस योजना के तहत ₹31000 से लेकर ₹41000 तक सहायता राशि दी जाती है।

प्रश्न- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी अनुदान का पैसा कब तक आएगा?

उत्तर- इस योजना के तहत पैसा आवेदन करने की लगभग 15 दिनों के भीतर मिल सकता है।

प्रश्न- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फार्म कैसे भरें?

उत्तर- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फार्म भरने के लिए आपको राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022

एमपी स्टार्टअप पॉलिसी और क्रियान्वयन योजना 2022

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022

धन्यवाद





source https://lyricminati.blogspot.com/2022/06/2022_28.html
Previous Post Next Post

Contact Form