Daily Lyrics Hub: OK Not to Be OK Lyrics Hindi Meaning - Marshmello Ft. Demi Lovato
Daily Lyrics Hub
We upload Hindi and English songs translations. This song translation website helps those people who love these songs but don't know any single word. contect pankajdhondhiyal2001@gmail.com
Feb 8th 2022, 15:29, by noreply@blogger.com (Unknown)
OK Not to Be OK अमेरिकी संगीत निर्माता Marshmello और गायक Demi Lovato का एक कॉलेब्रेशन है। गाने को Island Records और Joytime Collective रिकॉड लेबल्स के अंतर्गत रिलीज करा गया। दोनों आर्टिस्ट्स का यह कॉलेब्रेशन "Hope For The Day", एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ पार्टनरशिप हैं। आज हम आपको इस गाने का हिंदी अर्थ बताएंगे।
शिकागो (अमेरिका) स्थित यह संगठन संगीत और कला के माध्यम से लोगों तक पहुंच बना कर, मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के द्वारा आत्महत्या की रोकथाम के प्रति कार्यरत हैं। गाने को 10 सितंबर 2020 को रिलीज़ करा गया, ध्यान देने वाली बात यह है कि 10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस और सितंबर माह अमेरिका में राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम माह है।
Ok Not To Be Ok Song Meaning
"OK Not to Be OK" song किसी भी व्यक्ति के लिए निराशा, उदासी, डिप्रेशन आदि को दूर करने में दवा के रूप में काम कर सकता है। आर्टिस्ट स्वीकार करता है कि दुखी और उदासी महसूस करना सामान्य मानवीय भावनाएं हैं। दरअसल Demi Lovato, जिन्होंने इस ट्रैक का सह-लेखन भी किया है, को इन दोनों भावनाओं का अनुभव है। क्योंकि उन्होंने भी अपने जीवन के अधिकांश समय में व्यक्तिगत रूप से आत्मघाती विचारों का सामना किया है।
जिस कारण वह समझती है की ऐसी स्थिति में होना कैसा लगता हैं। तो मूल रूप से, वह गाने के माध्यम से कहना चाहती है की जब भी आप निराश महसूस करें, तो केवल हार मानने का संकल्प नहीं करना चाहिए। बल्कि, "ठीक नहीं होना ठीक है", जो गाने का टाइटल भी हैं।
या अगर दूसरे नजरिए से देखें तो, डिप्रेशन के शिकार लोगों को ऐसी भावनाओं की जरूरत है जो उन्हें अच्छा महसूस कराए और डिप्रेशन की इस खाई से निकलने में उनकी मदद करें। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए गाना आत्महत्या की रोकथाम पर जारी करा गया था। जो लोगों को बताए की, कभी कभी अच्छा न होना ही अच्छा हैं। आखिर में हम इस नतीजे पर आ सकते है की, सिंगर इस डिप्रेशन से बचने के लिए खुद को ही शारीरिक तौर पर चोट पहुंचा रहा हैं।
Ok Not To Be Ok Lyrics Hindi Translation
Verse 1
Feeling like a drop in the ocean That don't nobody notice Maybe it's all just in your head Feeling like you're trapped in your own skin And now your body's frozen Broken down, you've got nothing left
गाने का पहला verse एक ऐसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति से संबंधित है जो काफ़ी उदास है और कभी कभी आत्मघाती कदम उठा सकता हैं। अक्सर, हम में से बहुत से लोग इन भावनाओं से गुजरते हैं जो हमें निराश करती हैं। कुछ जल्दी ठीक हो जाते हैं और कुछ नहीं। यदि आप लंबे समय तक अपने आप को इसी तरह के विचारों के अधीन रखते हैं, तो आपकी सोचने समझने की छमता शून्य हो जाती हैं।
Pre-Chorus
When you're high on emotion And you're losing your focus And you feel too exhausted to pray Don't get lost in the moment Or give up when you're closest All you need is somebody to say
Demi ने भी डिप्रेशन झेला है और समस्याओं का सामना किया है। वह उन लोगों को समझा रही है और जागरूकता बढ़ा रही है जो समान स्थिति का सामना कर रहे हैं। और उन्हें भरोसा दिला रही है कि आप कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। जब आप नकारात्मक विचारों से गुजरते है तो अपनी भावनाओं को लोगो के साथ साझा करने में शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। सिर्फ कुछ बुरे समय के अनुभव का मतलब यह नहीं है कि यह एक बुरा जीवन है। अपने आप को याद दिलाएं, आप अकेले नहीं हैं। आपको प्यार किया जाता है, और लोग आपकी परवाह करते हैं।
Chorus
It's okay not to be okay It's okay not to be okay When you're down and you feel ashamed It's okay not to be okay
जैसे की हमें मालूम है यह गाना उन लोगों के लिए दवाई का काम करता है जो अभी डिप्रेशन से जूझ रहें हैं। गाने के इस हिस्से में Demi बुरे समय से गुजर रहें लोगों को दिलासा दिलाती हैं। उनके अनुसार अगर आप उदास है तो कोई बात नहीं, उदास होना भी ठीक ही हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं, इस लम्बी जिंदगी में उदासी का यह छोटा सा पल सामान्य हैं।
Verse 2
Feeling like your life's an illusion And lately, you're secluded Thinking you'll never get your chancе Feeling like you got no solution It's only 'cause you're human No control, it's out of your hands
डिप्रेशन के शिकार किसी व्यक्ति की क्या मानसिक स्थिति होती है? वह क्या सोचता है? दरसल verse 2 में सिंगर उन सभी बातों का उल्लेख कर रही है जो एक डिप्रेस्ड व्यक्ति सोचता हैं। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति अपने जीवन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करता है। उसे अपनी जिंदगी अच्छी नहीं लगती और अंत में वह खुद को समाज से कटा हुआ महसूस करता हैं। उसे लगता होता है की मुझे मौका नहीं मिल रहा, इन सब चीज़ो से परेशान उसे इसका स्थिति का कोई हल नहीं मिल पाता। लेकिन अंत में Demi कहती है की ऐसा इसलिए है क्योंकि हम इंसान है। मतलब हर व्यक्ति के जीवन में यह चीज़े सामान्य हैं।
Song Facts
यह ट्रैक 10 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह तिथि स्वयं विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है।Marshmello के लेबल Joytime Collective ने "होप फॉर द डे" नामक एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ मिलकर इस ट्रैक को जारी किया।
Lovato के अलावा, "OK Not to Be OK " के अन्य लेखक ग्रेगरी हेन, जेम्स गच और निक बेली हैं। और गाने के निर्माता मार्शमेलो हैं।
इस ट्रैक का म्यूजिक वीडियो Hannah Lux Davis द्वारा निर्देशित किया गया था। अपने पूरे करियर के दौरान, डेविस ने निम्नलिखित सहित कई हिट संगीत वीडियो का निर्देशन किया है।
Love Me - Lil Wayne ft Drake & Future
Love Me Harder - Ariana Grande & The Weeknd
Good Li - G-Eazy & Kehlani
Friends - Marshmello & Anne-Marie
So Say - Doja Cat
You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.